देवनी गाय (Deoni Cow): क्या खासियत है, पहचान कैसे करें

देवनी गाय (Deoni Cow): क्या खासियत है, पहचान कैसे करें

देवनी गाय एक दुधारू गाय की नस्ल है इस गाय को डोंगर पट्टी नाम से भी जाना जाता है यह नस्ल पहले के हैदराबाद राज्य के उत्तर पश्चिम छेत्र में पायी जाती है.

देवनी गाय की पहचान कैसे करें

देवनी गाय, गिर गाय से कुछ कुछ मिलती जुलती है यह गायें अधिकतर काले रंग की होती हैं जिन पर सफ़ेद या लाल धब्बे पाए जाते हैं देवनी गायों की छाती गहरी और पसलियां महराबदार होती हैं इन गायों की पीठ सीधी होती है और पैर मजबूत होती हैं इनके कान छोटे छोटे और लटके हुए होते हैं इनके सींग मुड़े हुए होते हैं इनका गलकम्बल विकसित होता है.

देवनी गायों की ऊंचाई करीब 132 सेंटीमीटर होती है वहीँ इनकी लम्बाई करीब 142 सेंटीमीटर होती है और इनका वजन लगभग 350 किलो होता है.

देवनी गाय का उपयोग/लाभ

देवनी गाय एक दुधारू गाय है अगर देवनी गाय के दूध की मात्रा की बात करें तो गाँवों में यह गायें 300 दिन के ब्यांत में औसत रूप से 680 किलो दूध देती हैं लेकिन उन्नत कृषि फार्मों में यही गायें औसतन 1700 किलो तक दूध दे देती हैं देवनी गायें पहली बार करीब 4 से 5 वर्ष की आयु में ब्याँति हैं.

कहाँ रखी गयी हैं देवनी गायें

देवनी नस्ल की गायों को कैटल ब्रीडिंग फॉर्म, उदयगिरि (विडार) में रखे गए हैं.

ऐसी ही जानकारियों के लिए व्हाट्सप्प ज्वाइन करें 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *